+91 9454110121
teammahantyogisupportersanghtr@gmail.com
सम्पूर्ण राष्ट्र को समर्पित
Logo

टीम महंत योगी सपोर्टर संघ

सेवा • संस्कार • समर्पण • संगठन

हमारे बारे में

टीम महंत योगी सपोर्टर संघ ट्रस्ट समाज सेवा, सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करती है। हमारी संस्था माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विचारों और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है।

हमारा संकल्प है गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना, गरीबों और वंचितों को न्याय दिलाना, पर्यावरण की रक्षा करना, सरकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुँचाना, समाज को नशामुक्त करना, भाजपा की नीतियों का पालन करना, सनातन धर्म की रक्षा करना और पर्यटन स्थलों पर निःशुल्क जल एवं भोजन की सेवा प्रदान करना।

हमारे प्रमुख कार्यक्षेत्र

Gau Mata

गौमाता को राष्ट्र माता बनाना

गौमाता के महत्व एवं उनके संरक्षण हेतु जनजागरण अभियान चलाना। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु सरकार से मांग उठाना एवं समाज में जागरूकता फैलाना। गौशालाओं को सहयोग देना एवं गौवंश की सेवा करना।

BJP Policies

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का पालन

राष्ट्रहित में भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा का अनुसरण करना। राष्ट्रीय सुरक्षा, देशभक्ति, गरीब कल्याण एवं विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना। संविधान और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना।

Help Poor

गरीबों एवं वंचितों को न्याय दिलाना

समाज के कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, भोजन, वस्त्र, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना। शोषण के खिलाफ आवाज उठाना एवं न्याय दिलाने में सहायता करना।

Government Schemes

सरकारी योजनाएं नागरिकों तक पहुँचाना

केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन जागरूकता शिविर लगाना। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करना। आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन देना।

Nasha Mukti

नशा मुक्ति अभियान

समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना। युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जागरूकता कार्यक्रम, रैलियाँ, संगोष्ठियाँ एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना। नशा मुक्ति केंद्रों के स्थापना में सहयोग एवं व्यसनमुक्त व्यक्तियों का पुनर्वास करना।

Sanatan Dharma

सनातन धर्म की रक्षा

सनातन धर्म के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी या अत्याचार का कड़ा विरोध करना। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देना। संस्कारों, वैदिक परंपराओं एवं हिंदू संस्कृति को जीवंत रखना।

हमारा संकल्प

Sanatan Dharma
निःस्वार्थ सेवा

हमारा उद्देश्य बिना किसी स्वार्थ के समाज, गौसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।

Sanatan Dharma
सनातन संस्कृति

सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को समाज तक पहुँचाना हमारा संकल्प है।

Sanatan Dharma
राष्ट्र प्रथम

हम एक सशक्त, जागरूक और संस्कारित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sanatan Dharma
पारदर्शिता

संस्था के सभी सामाजिक एवं सेवा कार्य पूर्ण ईमानदारी और उत्तरदायित्व के साथ संचालित किए जाते हैं।

हमारे साथ जुड़ें — सेवा में सहभागी बनें

दान, स्वयंसेवा या साझेदारी के माध्यम से आप भी इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं।